पी डी ए जन चौपाल की हुई बैठक
विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
,बरहज देवरिया। बरहज नगर के न्यू जेनिथ, स्कूल बरहज में पी डी ए की, बैठक समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष व्यास यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष डॉ सूरज प्रकाश गुप्त रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष भलुवनी, ओम प्रकाश यादव ने कहा कि पी डी ए के माध्यम से, हम सभी कार्यकर्ताओं को दलित शोषित पिछड़े वर्ग के लोगों को जोड़कर 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनानी होगी सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बलवंत कुमार गुप्त ने कहा कि हम सभी को एक साथ जोड़कर साथ-साथ चलना होगा तब जाकर 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी शिक्षक महासभा के जिला अध्यक्ष प्रोफेसर सूरज प्रकाश गुप्त ने कहा कि हम सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है एक जूटता में ही बल है, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही हम आगे बढ़ सकते हैं हमें इस कार्यक्रम को लेकर गांव-गांव पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर समाजवादी पार्टी से जोड़ना होगा तभी जाकर के हम लोग अपने शिक्षक संघ चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक सफलता प्राप्त कर पाएंगे बैठक में, अजय यादव, डॉक्टर संजय सिंह, डॉक्टर अवधेश यादव, डॉक्टर मंजू यादव, डॉक्टर सज्जन गुप्ता, डॉक्टर उमेश ,अर्जुन यादव ,राजन गुप्ता ,,अमरेंद्र यादव, प्रभुनाथ शर्मा, रामानंद यादव, विधानसभा उपाध्यक्ष आशुतोष यादव ,विमलेश यादव, गुलाब यादव ,विष्णु देव यादव ,,सुभाष यादव, पंकज कुमार निगम ,आनंद यादव सहित समाजवादी पार्टी के अन्य कार्यकर्ता का मौजूद रहे, बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष व्यास यादव ने की।