ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली गई ठेकमा बाजार में तिरंगा यात्रा
Tiranga Yatra was taken out in Thekma Bazaar on the success of Operation Sindoor

Azamgarh:भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान की हुई करारी हार के संबंध में इस खुशी में ठेकमा बाजार में तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें नगर वासी भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे सेना के सम्मान में देशभक्ति के नारों से ठेकमा बाजार गूंज गया भाजपा के आव्हान पर बड़ी संख्या में लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए सेना के सम्मान में जमकर नारे लगाए गए पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए भारत माता की जय ,वंदे मातरम और जय हिंद के नारों से ठेकमा बाजार गुंजता रहा ठेकमा में भाजपा नेता तिरंगा यात्रा प्रमुख उमाकांत तिवारी के नेतृत्व में रोड वेज से होते हुए सराय मोहन तक निकाली गई तिरंगा यात्रा का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया तिरंगा झंडा थाम कर लोगों ने राष्ट्र प्रेम दिखाया इस मौके पर भाजपा नेता प्रमोद राय,ठेकमा भाजपा मंडल अध्यक्ष सिनोद मौर्य, सूर्यभान राय अंजना सिंह ,अशोक गुप्ता, अभिषेक राय ,धीरज मिश्रा, विकास गिरी, सोनू उपाध्याय,जे पी एन तिवारी,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे



