भाजपा द्वारा आयोजित किया गया महिला दौड़ प्रतियोगिता
रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती शताब्दी के अवसर पर आयोजित किए गए प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत
भदोही। रानी अहिल्याबाई होलकर जयंती शताब्दी के अवसर पर भाजपा द्वारा मंगलवार को नगर के हॉस्टल चौराहा से दुर्गागंज तिराहा तक महिला स्पर्धा दौड़ का आयोजन किया गया। जहां प्रतिभागियों को पार्टी जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। साथ ही अगले दस दिनों तक आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 मई को सुरियावां ब्लॉक सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें प्रदेश मंत्री मीना चौबे बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम सुबह 10 बजे रखा गया है।
महिला दौड़ प्रतियोगिता मनीष पांडेय द्वारा सुबह साढ़े 6 बजे शुरू करा दिया गया था। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र ने दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली कृतिका पटेल, कुसुम खान, अर्पणा सिंह, सृष्टि यादव, शिवानी साहू, साक्षी पाल, प्रतीक्षा पाल, गुनगुन, सपना, मानवी सिंह, मुस्कान, सौम्या, ज्योति, श्रुति, अंशिका पाल, सिमरन पाल आदि को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके पूर्व रत्नाकर पाठक ने निबंध कार्यक्रम में विद्यालय में जाकर कार्यक्रम को संपन्न किया।