भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती से परेशान लोग, बिजली विभाग के सारे दावे फेल
People are troubled by power cuts in the scorching heat, all claims of the power department fail

अहरौला/आजमगढ़ ::उमस भरी गर्मी के बीच बिजली की कटौती से उपभोक्ता हो रहे परेशान बाजार सहित ग्रामीण इलाकों में उमस वाली गर्मी के साथ विद्युत व्यवस्था को लेकर आम जनता परेशान है। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की आंख मिचौली की समस्या से लोग परेशान व त्रस्त है। बाजार सहित ग्रामीण इलाकों में प्रतिदिन कई बार लोगो को अघोषित कटौती का सामना करना पड़ता हैं। लोगों का कहना है कि तेज धूप व उमस ने सभी को परेशान करके रखा है, ऊपर से बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती इस समय आग में घी डालने का काम करती है। रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है, एक दिन में आठ से दस बार बिजली गुल होना आम बात हो गया है। ग्रामीण इलाकों में रात के वक्त लो वोल्टेज के कारण कूलर व पंखे काम करना बंद कर देते है। बिजली की इस आंख मिचौली के कारण छोटे-छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। क्षेत्र में कब बिजली आएगी और कब कटेगी, इसका कोई समय-सारणी ही नहीं है। बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह स्थिति क्षेत्र में लगातार बनी हुई है। गर्मी के मौसम में लोगों को नियमित रूप से बिजली नहीं मिलने से परेशानी और भी बढ़ गई है। जब बिजली उपभोक्ता द्वारा संबंधित अधिकारियों को फोन किया जा रहा है तो बस यही जवाब मिल रहा है अभी ठीक हो जाएगा, अभी बनवा दिया जाएगा , वही अहरौला मार्केट में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है.



