Azamgarh :छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार

छेड़खानी करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र शंकर ग्राम बगई मु0 बनहरा थाना रौनापार जनपद आजमगढ द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री के अंगो को अभियुक्त द्वारा गलत तरीके से छुआ गया तथा अभियुक्त द्वारा वादी की पत्नी को पत्थर से मारा गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 179/25 धारा 75,115(2) बी.एन.एस. व 9(m)/10 पाक्सो एक्ट बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना म0उ0नि0 पूनम विश्वकर्मा की जा रही है। विवेचना के क्रम में आज बुधवार को म0उ0नि0 पूनम विश्वकर्मा मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त पंकज कुमार पुत्र शंकर ग्राम बगई मु0 बनहरा थाना रौनापार जनपद आजमगढ उम्र 25 वर्ष को खोजौली तिराहे के पास से समय करीब 07.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button