Azamgarh :शादी का लालच देकर शारिरिक सम्बन्ध बनाने वाला गिरफ्तार

शादी का लालच देकर शारिरिक सम्बन्ध बनाने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादिनी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त अब्दुल सलाम पुत्र शाह मोहम्मद निवासीग्राम सोहौली थाना बरदह जनपद आजमगढ द्वारा शादी का झाँसा देकर पिछले लगभग तीन वर्षों से मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाया जा रहा था और अब शादी करने से इन्कार किया जा रहा है। अभियुक्त से शादी के बारे में कहने पर उसके द्वारा वादिनी को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 138/25 धारा 69/351(3) बीएनएस बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। आज बुधवार को उ0नि0 संजय कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त अब्दुल सलाम अंसारी पुत्र शाह मोहम्मद निवासी ग्राम सोहौली थाना बरदह जनपद आजमगढ को ब्रह्म बाबा मन्दिर बरदह के पास मोड से समय करीब 09.45 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button