आजमगढ़।निषाद राज मूर्ति की प्रतिमा को लेकर नेहरू हाल में निषाद समाज के लोगों ने किया हंगामा
Azamgarh. People of Nishad community created ruckus in Nehru Hall over the statue of Nishad Raj Murti

आजमगढ़। नेहरू हाल में प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री संजय निषाद का बुधवार को आगमन हुआ। कार्यक्रम शुरू होने पहले ही मंत्री के पहुंचते ही समाज के लोगों ने उनका विरोध शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद पुलिस ने विरोध कर रहे पांच लोगों को हिरासत में ले लिया और कोतवाली ले गई।
बताते दे कि केबिनेट मंत्री संजय निषाद ने जिले के लोगों से वादा किया था कि वह निषादराज की प्रतिमा को लगवाएंगे। सालों बीतने के बाद भी उनकी प्रतिमा स्थापित नहीं की गई। इस बात को लोगों में गुस्सा देखने को मिला। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि विगत कई सालों से निषादराज की प्रतिमा धूल फांक रही है। अब तक उनकी स्थापना नहीं कराई गई। जबकि इन्होंने उसे स्थापित कराने का वादा किया था। मंत्री को उनका वादा याद दिलाने के लिए आज हमें यह कदम उठाना पड़ा है। लोगों के विरोध के चलते कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर मौजूद नगर कोतवाली पुलिस ने विरोध कर रहे पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है। विरोध कर रहे सभी लोगों को नगर कोतवाली लाया गया। तब जाकर नेहरू हाल में कार्यक्रम शुरू हो सका। विरोध कर रहे लोगों में शामिल लोगों में संजय निषाद, मड़या वार्ड के पूर्व सभासद मुखराम निषाद, किशन निषाद आदि शामिल रहे।निषाद समाज के लोगों के विरोध को लेकर मंत्री संजय निषाद ने कहा कि सबसे बड़ा दोषी तो वह है जिसकी सरकार में निषादराज जी की प्रतिमा नहीं लगाई गई, जिससे समाज के लोगों को गुस्सा आया और सरकार को हटा दिया। कहा कि इस मामले में हम मूर्ति लगाई जाने को लेकर कागजात लेकर मुख्यमंत्री से मिलेंगे और मूर्ति लगाए जाने की व्यवस्था की जाएगी।



