विलक्षण प्रतिभा और प्रखर बुद्धि की धनी थी रानी अहिल्याबाई होल्कर: मीना चौबे

लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्मशताब्दी के अवसर पर आयोजित किया गया कार्यक्रम

भदोही। लोकमाता रानी अहिल्याबाई होल्कर की जन्मशताब्दी के अवसर पर विकासखंड कार्यालय सुरियावां के सभागार में बुधवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की प्रदेश मंत्री मीना चौबे मौजूद रहीं।इस दौरान श्रीमती चौबे ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन महान नारियों में से है। जिन्होंने नारी शक्ति, प्रशासनिक दक्षता और धर्मिता का ऐसा अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिसकी स्मृति आज भी भारतीय जनमानस में श्रद्धा के साथ अंकित है। 31 मई 1725 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जनपद स्थित चौड़ी ग्राम में उनका जन्म हुआ था। प्रारंभ से ही वे विलक्षण प्रतिभा और प्रखर बुद्धि की धनी थी। उन्होंने कहा कि 11 दिसंबर 1767 को जब उन्हें विधिवत राज्याभिषेक कर राज सिंहासन सौंपा गया। तब उन्होंने न केवल राज्य को स्थापित किया बल्कि अपनी दृष्टि न्यायाधीश से धर्मिष्ठा से समृद्धि की ओर अग्रसर किया। वें भगवान शिव की भक्त थीं। उन्होंने होल्कर समाज की समस्त संपत्तियों पर तुलसी दल रखकर उसे भगवान शिव को अर्पित किया। उनके द्वारा कई मंदिरों का निर्माण कराया गया।इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी,पूर्व विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, संतोष पांडेय, हौसला प्रसाद पाठक, अनिता गौतम, स्नेह शलता श्रीवास्तव, संजय सिंह, गोवर्धन राय, लालता प्रसाद सोनकर, दिलीप गुप्ता, सुरेंद्रनाथ पांडेय, प्रदीप सिंह अखंड प्रताप सिंह, आशा देवी, गीत देवी, पूनम मौर्या, सरिता यादव, आशा देवी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक मिश्र व संचालन सुनील मिश्र ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button