आजमगढ़ में बस की चपेट में आने से नाबालिक की मौत,आक्रोशित भीड ने बस को फूंका,क्षेत्र में फैला तनाव
Minor dies after being hit by a bus in Azamgarh, angry crowd burns the bus, tension spreads in the area

आजमगढ़ में बस की चपेट में आने से नाबालिक की मौत, आक्रोशित भीड ने बस को फूंका,क्षेत्र में फैला तनाव,स्थित कंट्रोल करने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस हालात पर नजर जमाए हुए हैं एसपी ग्रामीण चिराग जैन उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है दोषी लोग बक्से नहीं जाएंगे चाहे जो भी हो ?जानकारी के अनुसार सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव बाजार में बृहस्पतिवार की भोर में एक कॉलेज की बस छात्रों को लेने गई थी इसी बीच बस की चपेट में एक नाबालिक बच्चा आगया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई । घटना की सूचना मिलते ही बच्चे के परिजन और गांव के कुछ लोग घटना स्थल पर पहुंचे और घटना को देखकर यहां परिजनों में कोहराम मचा वहीं भीड़ आक्रोषित हो गई। आक्रोशित भीड ने कॉलेज की बस को आग के हवाले कर दिया जिससे बस धु धु कर जल उठी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सरायमीर पुलिस करवाई में जुट गई है वहीं घटना के संबंध में मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने मीडिया को बताया कि घटना की जांच की जा रही है दोषियों को बक्सा नहीं जाएगा चाहे जो भी हो ।



