Azamgarh :ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के गैंग का एक हिस्ट्री सीटर रंगदारी मामले में गिरफ्तार

ध्रुव सिंह उर्फ कुंटू सिंह के गैंग का एक हिस्ट्री सीटर रंगदारी मामले में गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादी संतोष सिंह पुत्र स्व0 कल्पनाथ सिंह निवासी मसुरियापुर थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त सुनील सिंह पुत्र स्व0 तीर्थराज सिंह उर्फ तीरथ सिंह निवासी ताहिरपुर (बघावर) थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ द्वारा वादी से रंगदारी माँगना व जान माल की धमकी दिया जा रहा है। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 182/25 धारा 308(5) बीएनएस बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
आज गुरुवार को उ0नि0 सुमित सिंह मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित हिस्ट्रीशीटर तथा गैंग लीडर ध्रुव सिंह उर्फ कुन्टू सिंह के गैंग संख्या – IR-23 के सदस्य अभियुक्त सुनील सिंह पुत्र स्व0 तीर्थराज सिंह उर्फ तीरथ सिंह निवासी ताहिरपुर (बघावर) थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 55 वर्ष को उसके घर से समय करीब 01.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button