भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर की वास्तविक संरक्षक थी माता अहिल्याबाई: आनंद स्वरुप शुक्ल
Mother Ahilyabai was the real protector of India's cultural and religious heritage: Anand Swaroop Shukla

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज आजमगढ़ लोकमाता अहिल्या बाई होलकर की त्रिसताप्दी जन्म उत्सव के अवसर पर जिला संगोष्ठी कार्यक्रम गुरुवार को देर शाम मार्टिनगंज के ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में विनोद राजभर जिलाध्यक्ष भाजपा लालगंज उपस्थित रहे।पूरे देश में इस जन्म त्रिसताप्दी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा बड़े उल्लास और उत्साह से मनाया जा रहा है। उसी क्रम में मार्टिनगंज में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि में कहा यदि लोकमाता अहिल्या बाई होलकर नहीं होती तो आज भारत की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर के चिन्ह भी समाप्त हो गए होते, लोकमाता के योगदान से भारतवर्ष प्रेरणा लेगा और सदैव गर्व की अनुभूति करेगा ।इस अवसर पर अजय यादव कार्यक्रम संयोजक, हरीश तिवारी, हनुमंत सिंह, अभिषेक सिंह सोनू, नीरज तिवारी, विकास राय, भानु प्रताप सिंह, मनीष सिंह, सूरज सिंह, अंकित सिंह सहित इत्यादि पदाधिकारीगण संगोष्ठी में उपस्थित रहे।



