पाक के नापाक हरकतों का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब: सुरेंद्र श्रीवास्तव

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा द्वारा निकाली गई भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

पाक के नापाक हरकतों का भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब: सुरेंद्र श्रीवास्तव,ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व भारतीय सेना के सम्मान में भाजपा द्वारा निकाली गई भारत शौर्य तिरंगा यात्रा

भदोही। भाजपा द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता व भारतीय सेना के सम्मान में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह शौर्य तिरंगा यात्रा चौरी बाजार केब्रम्ह आश्रम से निकलकर बाजार भ्रमण करते हुए कोहल्ण गांव में पहुंची। जहां पर इसका समापन किया गया।इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र श्रीवास्तव संजय ने कहा कि पाकिस्तान की नापाक हरकत का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। जिसमें भारतीय सेना का पराक्रम अनुकरणीय रहा है। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा भारतीय सेना के पराक्रम के सम्मान में निकाली जा रही है। इस तिरंगा यात्रा से भारतीय सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुश्मनों के इरादों को नाकामयाब करने में भारत पूरी तरह से सक्षम है। हमारी सेना ने पाकिस्तान को इस तरह से कुचला है कि उसकी आने वाली कई पीढ़ियां भारत की तरफ हमला करने की सोचेगा भी नहीं। भारत अब पाक के नापाक इरादों को लेकर चुप रहने वाला नहीं है। भारत शौर्य तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जय, पाकिस्तान मुर्दाबाद व हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे।
इस मौके पर संजय सरोज, पंडित सिंह, निहाला पासी, विश्व दिपेश दुबे, वीरेंद्र पटेल, फुलकुमारी, श्याम बिहारी पटेल, सर्वेश मिश्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button