आजमगढ़ में अवैध मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत पत्नी हुई पायल
In Azamgarh, a bike rider's wife died in the grip of an illegal soil-laden tractor trolley

रियर्ट:रोशन लाल
आजमगढ़:
आजमगढ़ जिला के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जियनपुर् रोड पर मधनापार डूरीडीहाँ के पास शुक्रवार की रात लगभग 11:00 बजे एक अवैध खनन की मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आ जाने से बाइक सवार की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई।जानकारी के अनुसार बिलरियागंज थाना क्षेत्र के मधनापार गांव निवासी वीरेंद्र शर्मा पुत्र स्वर्गीय लाल जी शर्मा शुक्रवार की रात लगभग 11:00 बजे जीयनपुर थाना क्षेत्र के लाटघाट से निमंत्रण करके बाइक द्वारा अपनी पत्नी के साथ मधनापार अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही मधनापार के अंतर्गत डूरीडीहाँ के पास पहुंचे पीछे से तेज रफ्तार से आ रही अवैध खनन करने वाली मिट्टी से लदी ट्राली की चपेट में आजाने से पति-पत्नी मौके पर गिर कर बुरी तरह घायल हो गए। जब तक लोग घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में ले जाकर भारती कराते डॉक्टर ने वहां वीरेंद्र शर्मा को मृत्यु घोषित कर दिया । तथा उनकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई जिनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में गमो की लहर दौड़ पड़ी। सूचना मिलते ही बिलरियागंज पुलिस कार्रवाई में जुट गई और शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।



