नाले के निर्माण में बाधक बनने वालों के खिलाफ एसडीएम सगड़ी ने मुकदमा दर्ज कराने का दिया आदेश
Azamgarh: SDM Saghdi has ordered to file a case against those obstructing the construction of the canal.

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के नगर पालिका परिषद बिलरियागंज में नाली निर्माण में बाधक बनने वालों के खिलाफ एसडीएम सगड़ी श्याम प्रताप सिंह ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका बिलरियागंज को मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया। जानकारी के अनुसार बिलरियागंज में नगर सृजन योजना के तहत नगर पालिका परिषद बिलरियागंज में 265 मी लंबे नाले के निर्माण के लिए शासन द्वारा पिछले वित्तीय वर्ष में 29 लाख रुपए धन मुक्त किया गया था। कई महीनो से इसका कार्य शुरू हुआ था। इसको लेकर छीहीं बाजार में चौक के पश्चिम पानी की टंकी तक हो रहे नाले के निर्माण में कुछ लोगों द्वारा आपसी विवाद को लेकर बार-बार जबरदस्ती नाले के निर्माण को रोका जा रहा है। लोगों का कहना है कि नाले का निकास जिधर किया जा रहा है उधर ना करके विपरीत दिशा में किया जाए। इस मामले को लेकर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला ने मामले को एसडीएम सगड़ी के संज्ञान में लाया। जिसको संज्ञान में लेते हुए एसडीएम सगड़ी ने अधिशासी अधिकारी प्रदीप कुमार शुक्ला को निर्देशित किया कि जो लोग भी नाले के निर्माण कार्य में बाधा पहुंचा रहे हैं। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराते हुए सख्त कार्यवाही किया जाए और नाले का निर्माण कार्य कराया जाए।



