गहमा गहमी के बीच देवापार में 44 बिंदुओं की पुरी हुई जांच, तिकडम बाजों पर आसकती है आंच
रिपोर्ट जाएगी जिलाधिकारी के पास जानकारी होते ही तिकडम बाज हुए उदास

रिपोर्ट: रोशन लाल
आजमगढ़: विकासखंड अजमतगढ़ की ग्राम पंचायत देवापार में जिलाधिकारी के निर्देश पर पंचायत कार्यों की जांच गहमा-गहमी के बीच सम्पन्न हुई। जांच टीम में जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, तकनीकी सहायक कृष्णा तिवारी, ग्राम पंचायत सचिव जितेंद्र कनौजिया, अवर अभियंता निधि श्रीवास्तव सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे। टीम ने शिकायतकर्ता दुर्गा प्रसाद के साथ पंचायत में पूर्व में कराए गए कार्यों की गहन जांच की।ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत देवापार में 44 बिंदुओं पर गड़बड़ी व गबन की शिकायत की गई थी। पूर्व में 16 मई को गर्मी और उमस के कारण केवल 4-5 कार्यों का ही परीक्षण हो सका था, जिसके बाद जांच अधूरी रह गई थी। वही दुर्गा भारती व गांव वालों का कहना है कि इन 44 बिन्दुओं पर 16 मई के बाद से प्रधान लगातार प्रधान चोरी चोरी रातों रात जेसीबी लगवाकर कार्य कराया गया शुक्रवार को जांच टीम ने पुनः पहुंचकर शेष बिंदुओं की जांच आरंभ की।जांच के दौरान कई बार शिकायतकर्ता और ग्राम प्रधान पक्ष के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली, लेकिन ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखा।समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल ने बताया कि सभी बिंदुओं की जांच कर रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे शीघ्र ही जिलाधिकारी को भेजा जाएगा।इस दौरान ग्राम प्रधान संजय राम, शिकायतकर्ता दुर्गा प्रसाद, संगत कुमार, सचिव जितेंद्र कुमार कनौजिया, सदीप यादव, अर्जुन भारतीय (महा प्रधान), रामबृक्ष राम (महा प्रधान), भास्कर राम, सुनील कुमार राय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।



