आजमगढ़:बाबा साहब की प्रतिमा हुए खंडित आक्रोश, डेढ़ घंटे अहरौला कप्तानगंज मार्ग रहा जाम
The image of Baba Saheb in Azamgarh was interrupted by cries, the Ahraula Kaptanganj Marg remained jammed for one and a half hours

रिपोर्ट: सुमित उपाध्याय
आजमगढ़:अहरौला थाना क्षेत्र के पकड़ी बासथान में अंबेडकर पार्क में लगे बाबा साहब डॉ भीमराव व बुद्ध की प्रतिमा लगाई गई है। रविवार सुबह जब लोग पार्क में पहुंचे तो देखा बाबासाहेब का एक हाथ की अंगुलियां टूटी हुई थी जैसे ही यह बात अनुसूचित बस्ती में पहुंची तो लोग आक्रोशित हो गये पार्क में पहुंच गये थोड़ी देर में बड़ी संख्या में अनसुचित बस्ती सहित बसपा व भीम आर्मी से जुड़े लोग पहुंच गये इसकी सूचना अहरौला थानाध्यक्ष को दी गई मौके पर थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह यादव, रंजन शाह,रामबचन राय भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे आक्रोशित भीड़ ने अहरौला कप्तानगंज मार्ग जाम कर दिया जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने लोगों को समझाते का प्रयास किया लेकिन भीड़ उग्र हो गई और बाबा साहेब अमर रहे मांग हमारी पुरी हो के नारे लगाने लगे प्रदर्शन कारिय मांग कर रहे थे की पहले खंडित प्रतिमा को बनाया जाय, तत्काल मौके पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जाय, दोषियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जाय थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने प्रदर्शन कारीयों को ठोस कार्रवाई का भरोसा दिलाया और तत्काल डेंटर को बुलाया प्रतिमा को रिपेयरिंग कराई और सीसीटीवी कैमरा भी लगाने को मैकैनिक बुलाया गया तब जाकर लगभग डेढ़ घंटे बाद अहरौला कप्तानगंज मार्ग का जाम हटा।थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया कि लोगों की मांग पर सीसीटीवी कैमरा पार्क में लगवा दिया गया है प्रतिमा को रिपेयरिंग कराई गई है। अज्ञात तत्वों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।



