Azamgarh :खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ हुई कार्यवाही 237 लोगों के खिलाफ धारा 34 के तहत मुकदमा दर्ज
खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ हुई कार्यवाही 237 लोगों के खिलाफ धारा 34 के तहत मुकदमा दर्ज

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
दिनांक 24.05.2025 को जनपद में खुले में शराब पीने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ महोदय के निर्देशानुसार प्रभारी अपर पुलिस अधीक्षक नगर/यातायात द्वारा की गई कार्यवाही में 237 व्यक्तियो के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 34 के अंतर्गत कार्यवाही की गई। शराब की दुकान के संचालकों को चेतावनी दी गई कि यदि उनकी दुकानों के सामने खुले में शराब पीते हुए लोग पाए गए तो लाइसेंस निरस्तीकरण की विधिक कार्यवाही भी की जाएगी



