Azamgarh :नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादिनी मुकदमा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ विवाह में शामिल होने के लिये अपने मायका गयी थी कि विवाह मे व्यस्त होने के दौरान दिनांक 24.05.2025 को समय रात्रि करीब 1 बजे विपक्षी सुनील निषाद पुत्र बहाऊ निषाद सा0 शेरवां बुढ़नपुर थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 33 वर्ष द्वारा वादिनी की पुत्री को 10, 20 रुपये देकर बहला-फूसलाकर घर के बगल बाजरे के खेत मे ले जाकर दुष्कर्म किया गया, के सम्बन्ध मे थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ पर मु0अ0सं0–263/2025 धारा 137(2)/65(2) बीएनएस व 5M/6 पाक्सो एक्ट बनाम सुनील निषाद पुत्र बहाऊ निषाद सा0 शेरवां बुढ़नपुर थाना अतरौलिया जनपद के पंजीकृत है । जिसकी विवेचना थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द थाना फूलपुर जनपद आजमगढ द्वारा सम्पादित की जा रही है।
दिनांक- 24.05.2025 को थानाध्यक्ष सच्चिदानन्द थाना फूलपुर मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त सुनील निषाद पुत्र बहाऊ निषाद सा0 शेरवां बुढ़नपुर थाना अतरौलिया जनपद उम्र करीब 33 वर्ष को लोनियाडीह गेट के पास से समय करीब 22.35 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया, गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button