आजमगढ़:शादी में एक मैरेज हाल में भोजन करने गया युवक को पीटकर अधमरा करने का आरोप

Shadi mein ek marriage hall mein bhojan gaya accused of beating the youth to death

रिपोर्ट:सुमित उपाध्याय

आजमगढ़:अहरौला थाना क्षेत्र के एक मैरेज हाल में बीते रविवार को बारात आयी थी जहां दाऊदपुर गांव का एक युवक ख़ाना खाने पहुंचा आरोप है कि मैरेज हाल मालिक ने युवक को जमकर पीटकर अधमरा कर दिया घायल युवक द्वारा बारातीयों के गाड़ी पर ईंट फेककर शीशा तोड़ने का आरोप है। मौके पर 112 पर सूचना दी गई आरोप है कि गुस्साए बारात के लोग युवक को गाड़ी में मारते पीटते लेआकर थाने के सामने छोड़ गये जहां से परिजन भोर में उठाकर वेहीशी की हालत में घर ले गए सोमवार की सुबह सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया घायल युवक की मां शोभा पत्नी रामनारायन ने थाने में मैरेज हाल मालिक सहित दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।वही प्राथमिक उपचार के बाद घायल प्रभुनाम (20)को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कि जा रही है।वही रेफर प्रभुनाथ को परिजन टैंपो से लेकर जिला अस्पताल जा रहे थे जब उनसे एम्बुलेंस सेवा के बारे पुछा गया तो परिजनों ने बताया कि 108 एम्बुलेंस सेवा के लोग रेफर बनाने वाले डाक्टर से बात करने को कह रहे थे डाक्टर ने बात नहीं कि कहा कि आप प्राईवेट वाहन से लेकर जाओ इस संबंध में जब सीएचसी अधीक्षक डॉ मोहनलाल से पुंछा गया तो उन्होंने बताया कि घायल प्रभू नाथ को पुलिस संरक्षण में एक्सरे रिपोर्ट को जिला अस्पताल रेफर किया गया था हालत गंभीर नहीं थी ऐसे में एम्बुलेंस सेवा संभव नहीं होती।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button