आजमगढ़:कैसे बनेगी बात जब थाना दिवस पर निस्तारण के बाद भी पुलिस दे रही है आरोपियों का साथ
पीड़ित महिला का समाधान दिवस पर हुआ निस्तारण,महिला ने पुलिस और बैनामेदार पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

कैसे बनेगी बात जब थाना दिवस पर निस्तारण के बाद भी पुलिस दे रही है आरोपियों का साथ
पीड़ित महिला का समाधान दिवस पर हुआ निस्तारण,महिला ने पुलिस और बैनामेदार पर प्रताड़ित करने का लगाया आरोप।
रिपोर्ट: रोशन लाल
आजमगढ़:आजमगढ़ जिला के रौनापार थाना पर विवादित जमीन की पैमाइश कर दिया गया निस्तारण, रौनापार थाना समाधान दिवस से थाना अध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने स्थानीय लेखपाल व दो कांस्टेबल लगाकर विवादित जमीन की पैमाइश कराया और उस पर सीमांकन कर दिया।सीमांकन के बाद पीड़ित महिला आज फिर रौनापार थाने पहुंची और आप बीती बताई।पीड़ित महिला का आरोप है कि विवादित जमीन के बैनामेदार द्वारा फिर से प्रताड़ित किया जा रहा है और उसकी सूचना पर पुलिस हमें भी प्रताड़ित कर रही है। हमें वह परिवार को भी प्रताड़ित किया जा रहा है।इस संबंध में प्रभारी थाना अध्यक्ष रौनापार ने बताया की शिकायत मिल गई है इसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।रौनापार थाना क्षेत्र के बनावे बाजार गोसाई गांव निवासी निसात फातिमा पत्नी अफरोज आज फिर रौनापार थाने पर पहुंची ।



