Mumbai News:इजा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्य अत्यंत ही सराहनीय।अजय कुमार मिश्र केंद्रीय संयुक्त प्रभारी आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन

संपादक:मुंबई/महाराष्ट्र अजय कुमार मिश्रा

मुंबई।इजा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्य अत्यंत ही सराहनीय।
अजय कुमार मिश्र केंद्रीय संयुक्त प्रभारी आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्र ने आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र श्री शिवाजी रतन कांबले की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्री कांबले जी द्वारा संगठन के प्रति निष्ठा एवं उनकी कार्यशैली अत्यंत ही सराहनीय हैप्रदेश अध्यक्ष (इजा) महाराष्ट्र का पद संभालने के तुरंत बाद श्री कांबले जी द्वारा मुंबई में कार्यालय तथा पुणे में कार्यालय उपलब्ध करा लेना यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। संगठन को आर्थिक रूप से भी मजबूत बनाने हेतु प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सराहनीय प्रयास किया जा रहा है जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। इसी परिपेक्ष में कल केंद्रीय संयुक्त प्रभारी के साथ प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र शिवाजी रतन कांबले द्वारा मुंबई के आमदार एवं प्रसिद्ध उद्योगपति एवं रायगढ़ सहकारी बैंक के चेयरमैन तथा भारतीय शेतकरी कामगार पार्टी के अध्यक्ष श्री जयंत प्रभाकर पाटील से उनके मुंबई स्थित कार्यालय पर मुलाकात की। इस मुलाकात में संगठन को गतिशील एवं मजबूती प्रदान करने हेतु श्री पाटील द्वारा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय संयुक्त प्रभारी से बातचीत के बाद पूर्ण सहयोग की बात भी कही। इस मीटिंग में केंद्रीय संयुक्त प्रभारी अजय कुमार मिश्र, प्रदेश अध्यक्ष महाराष्ट्र शिवाजी रतन कांबले, पत्रकार सुरेश पाटु, पत्रकार राजेंद्र रोकडे, पत्रकार एस बी जाधव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button