Azamgarh :आपसी विवाद में युवक की धारदार हथियार से हत्या

आपसी विवाद में युवक की धारदार हथियार से हत्या

रिपोटर राजेश सिंह

जहानागंज आजमगढ़

जहानागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत भरपुरा गांव में मंगलवार की रात 8:00 बजे पारिवारिक विवाद में एक युवक की धारदार हथियार से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई
पुलिस ने बताया कि भरपुरा गांव निवासी 45 वर्षी सुदर्शन और मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के भटपुरवा भतरी गांव निवासी 36 वर्षी अमित राजभर उर्फ लखेन्द्र और रितेश भोदू सुदर्शन के घर के बाहर बैठे थे किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया इसी बीच रितेश ने पास में रखे धारदार हथियार से अमित और सुदर्शन के सर और गर्दन पर कई बार वार कर दिया घटना के बाद रितेश मौके से फरार हो गया हो हल्ला होने के बाद ग्रामीणों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सा में जांच के बाद अमित को मृत घोषित कर दिया वहीं सुदर्शन की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है अमित राजभर दिल्ली में काम करता था कुछ दिन पहले घर ही लौटा था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button