सड़क दुर्घटना में बाईक चालक की मौत दो युवतियां घायल,शादी संपन्न होने के बाद रिश्तेदारों को उनके घर छोड़ने जा रहा था युवक

Bike driver dies in road accident, two young women injured

रिपोर्ट सुमित उपाध्याय
अहरौला, आजमगढ़ : थाना क्षेत्र में बुधवार लगभग 9 बजे सुबह शाहपुर मेहदवारा मोड़ के पास सामने से आ रही पिक अप ने बाईक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर में बाइक सवार युवक और दोनो युवतियों को सीएचसी अहरौला में भर्ती कराया गया जहां जांच के बाद युवक को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया दोनों युवतियों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।अहरौला थाना क्षेत्र के छितौनी बनाखुर्द गांव निवासी अनुज कुमार (18) पुत्र जितेन्द्र के घर में बुधवार को शादी थी शादी संपन्न होने के बाद बुधवार सुबह अनुज कुमार रिस्ते की दो युवतियों पूजा(17) पुत्री भीम निवासी महराजगंज ,काजल(18) पुत्री रमेश कोठरा को बाईक से छोड़ने उनके घर लेकर जा रहा था कि जैसे ही मेहदवारा गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही अनियंत्रित पिकअप ने बाईक में टक्कर मार दी जिससे अनुज कुमार 18 पुत्र जितेन्द्र व पूजा (17) काजल (18) घायल हो गए सीएचसी के डाक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया अनुज चार बहनों व दो भाईयों में बड़ा था कक्षा ग्यारहवीं का छात्र था पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया।।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button