Azamgarh :पूर्व सैनिक दिवंगत सैनिकों की पत्नियों /आश्रितों को विभिन्न प्रशिक्षण के लिए 16 जून तक कर सकते हैं आवेदन

पूर्व सैनिक दिवंगत सैनिकों की पत्नियों /आश्रितों को विभिन्न प्रशिक्षण के लिए 16 जून तक कर सकते हैं आवेदन

 

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, विंग कमाण्डर कुमार राजीव रंजन (अ०प्रा०) ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में पूर्व सैनिकों/ वीर नारियों एवं दिवंगत सैनिकों की पत्नियों/आश्रितों को इनफॉरमेशन टेक्नोलाजी, कम्प्यूटर फैशन डिजाइनिंग तथा टैली साफ्टवेयर पर प्रशिक्षण हेतु सैनिक कल्याण निदेशालय लखनऊ द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित किए गये है। इच्छुक व्यक्ति अपना आवेदन सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास, कार्यालय आजमगढ़ में 16 जून तक जमा करा सकते हैं। आवेदन पत्र की रुप रेखा एवं अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से संपर्क करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button