समाज कल्याण न्यास के वार्षिक महोत्सव व्यापक कार्यकारणी का होगा विस्तार– डॉ.सोन्या पाटील
The annual festival of the Social Welfare Trust will be expanded to include a wider working committee - Dr. Sonya Patil
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-समाज कल्याण न्यास महाराष्ट्र संस्था के संस्थापक अध्यक्ष, धर्म सेवक, डॉ. सोन्या काशिनाथ पाटील व्दारा लगातार २२ वर्षों से ठाणे,बीड़ पालघर, परभणी,जिला के साथ- साथ संपूर्ण महाराष्ट्र बीहड़ ईलाकों वाले क्षेत्रों में समाज कल्याण न्यास सामाजिक संस्था के माध्यम से अनेक सहायतार्थ कार्यक्रम करते हुए गरीबों व जरूरत मंद लोंगों की सेवा करते रहे हैं।
समाज कल्याण न्यास के संस्थापक अध्यक्ष धर्म सेवक डॉ.श्री.सोन्या काशिनाथ पाटील ने पत्रकारों से जानकारी साझा कल ते हुए कहा कि आज संपुर्ण संसार में मानवता और गरीबों के प्रति सेवा भाव नहीं रह गया है। मानवता मर चुकी है। एसे में मानवीय सेवा की अत्यंत जरुरत है। जो समाज कल्याण न्यास के माध्यम से मूझे मानव सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है। इसी में मुझे सुख और शांती कि अनुभव मिलता है। लोंगों की मदत करना गरीबों के बीच जाना, उनकी सेवा करना दीन दुखियारों के दुख-सुख में शामिल होना अब मेरी आदत बन गई है। समाज कल्याण न्यास के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.श्री. सोन्या काशिनाथ पाटील ने बताया कि ३१ मई २०२५ को समाज कल्याण न्यास संस्था का २३ वार्षिक महोत्सव के अवसर पर कार्यकाररणी व्यापक विस्तार किया जायेगा। डॉ.श्री. सोन्या काशिनाथ पाटील ने सभी युवा साथियों से अपील की है भारी संख्या में सहभागी होकर लोंगों की सेवा करके मानवता का धर्म निभाएं।