अहिल्याबाई होल्कर को नमन कर महिलाओं को किया गया सम्मानित

Women were honored by bowing to Ahilyabai Holkar

 सगड़ी/आजमगढ़‌। अहिल्याबाई होल्कर कार्यक्रम के तहत गुरुवार को “नगर पंचायत सम्मेलन” का एक आयोजित किया गया। भाजपा लगातार अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए कार्यक्रम चल रह है। आम जनता के बीच उनके शासन व्यवस्था, व अन्य कृतियों को रखने का काम अपने कार्यकर्ताओं द्वारा करवा रही है। इसी क्रम में आज अजमतगढ़ नगर पंचायत के सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सगड़ी की पूर्व विधायक वंदना सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन संघर्ष की मिसाल है। उन्होंने विभिन्न बिंदुओं पर कार्य किया ।पूर्व महामंत्री दिवाकर सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई हो्ल्कर ने बाल विवाह पर रोक लगाई,विधवा के साथ अन्याय पर रोक लगाई ।इसी तरह उन्होंने समाज सुधारक कई कार्य किया। अध्यक्षीय भाषण में कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन महिलाओं के लिए अनूठी मिसाल है। इनके द्वारा किए गए लोक सेवा के सारे कार्यों से महिलाओं व सभी लोगों को सीख लेनी चाहिए।उस समय महिलाओं को कितना संघर्ष करना पड़ता था। आज अंदाजा लगाया जा सकता है।कार्यक्रम का संचालन राज बहादुर सिंह संयोजक ने किया।इस अवसर पर अंजना सिंह, रेखा सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष ललित अजय साहनी, रमेश राजभर, अलका मौर्य इओ,अजय साहनी,दीपक सिंह, राजेंद्र सिंह, टप्पू,रेनू सहित 100 से ज्यादा लोग उपस्थित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button