अहिल्याबाई होलकर सामाजिक न्याय की पुरोधा थी,विनोद राजभर

Ahilyabai Holkar was the champion of social justice, Vinod Rajbhar

तहसील संवाददाता सत्येन्द्र सिंह
लालगंज आजमगढ़ नगर पंचायत लालगंज कार्यालय में रानी अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जन्म उत्सव के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन जिसमें मुख्य अतिथि विनोद राजभर जिला अध्यक्ष भाजपा लालगंज एवं मुख्य वक्ता संगीता आजाद पूर्व सांसद रही।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक आदर्श राय ने एवं अध्यक्षता अरुण सिंह ने किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा रानी अहिल्याबाई होलकर सामाजिक न्याय की पुरोधा थी महिलाओं के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए हुए कार्य स्मरणीय है। इसीलिए रानी अहिल्याबाई को लोकमाता भी कहते हैं। संगीता आजाद ने कहा माता अहिल्याबाई होलकर के संकल्प को साकार करने का साहस केवल मोदी जी ने किया तभी तो 300 वर्ष बाद पुनः देवालय एवं राष्ट्र की धरोहरों का पुनर्निर्माण हो रहा है इस अवसर पर रामानयन सिंह ,आदित्य राय ,उषा जायसवाल, विनय शंकर अवस्थी, शिवसागर बरनवाल, संजय जयसवाल, विशाल राय, रजनीकांत त्रिपाठी, आनंद राय ,संजय राय ,अनिल चौहान सहित इत्यादि कार्यकर्ता एवं नगर पंचायत की महिलाएं मुख्य रूप से उपस्थित रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button