रानी अहिल्याबाई होल्कर की भाजपा कार्यालय में मनाई गई जयंती
6 बच्चों को किया गया पुरस्कृत, उनके जीवनी पर डाला गया विस्तार पूर्वक प्रकाश
भदोही। भाजपा के जिला कार्यालय जोरई में लोकमाता पूर्णश्लोका रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्रिशताब्दी जन्मोत्सव का आयोजन किया गया। जहां पर पुरस्कार का भी वितरण किया। जहां पर रानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया।
इस दौरान पूर्व मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं खादी ग्रामोद्योग आयोगों के सदस्य नागेंद्र रघुवंशी ने 6 बच्चों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर नारी सशक्तिकरण की प्रतीक है।बाबा विश्वनाथ के मंदिर को वर्तमान स्वरूप देने का काम किया था। राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए देश के लोगों को कर्तव्यपथ की दिशा दिखाने के लिए उनको देश हमेशा याद रखेगा। राजतंत्र में लोकतंत्र की चेतना से दीप्त राजमाता प्रशासन कल आज भी सुराज और सुशासन के लिए एक आदर्श मानक है। उन्होंने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की नीति नीयत निर्णय और नेतृत्व में राष्ट्रीय चिंतन राष्ट्रीय दृष्टि और एक भारत श्रेष्ठ भारत का भाव सही मायने में दृष्टिगोचित होता है। उनका पथ धर्म का पथ है धर्म का पथ न्याय का पथ है।
इस मौके पर पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, पूर्व विधायक रविंद्र त्रिपाठी, नागेंद्र सिंह, कुंवर प्रमोद चंद मौर्य, रमेश पांडेय, लालता प्रसाद सोनकर, जितेंद्र गुप्ता, अखिलेंद्र सिंह बघेल, अशोक गुप्ता, सत्यशील गुप्ता, प्रेम शंकर तिवारी, रोली सिंह, गोवर्धन राय, बिंद, मनोज मिश्र, सतीश पांडेय, प्रदीप सिंह, गोरेलाल पांडेय, सुरेंद्रनाथ पांडेय, दिलीप गुप्ता, संजय सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।