नोडल अधिकारी ने कृषकों को बताए उत्पादन बढ़ाने के गुण

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

आजमगढ़:विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद आजमगढ़ हेतु निदेशालय से नामित नोडल अधिकारी शैलेन्द्र कुमार संयुक्त कृषि निदेशक द्वारा आज दिनांक 01.06.2025 को ग्राम करीमुद्दीनपुर विकास खंड पल्हनी एवं ग्राम उवारसेपुर विकास खण्ड मुहम्मदपुर में कृषकों को कृषि की नवीनतम तकनीकी एवं उत्पादन बढ़ाने के गुण बताए उन्होंने बताया कि लगातार उर्वरकों के प्रयोग से मृदा के सेहत खराब हो रही है बीमार हो रही मृदा की सेहत को कैसे बेहतर बनाया जाए इसके लिए संतुलित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग पर बल दिया लगातार पानी के दोहन से भू गर्व जल स्तर गिर रहा है जल को संरक्षण करना हम सभी का कर्तव्य हैं ताकि अगली पीढ़ी को जल का संकट न रहे l पर्यावरण संरक्षण हेतु सभी कृषक भाई वृक्ष अवश्य लगाए साथ ही कृषकों से फीडबैक भी लिए गए l यह भी बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किसानों को कृषि की नवीनतम तकनीकी के साथ ही नए-नए शोध को लैब से खेत तक लेकर जाना है l केवीके के वरिष्ठ विज्ञानी एवं अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार यादव ने जलवायु अनुकूल प्रजातियों के बारे में किसानों को बताया साथ ही उन्होंने बताया कि सब्जियों में कीटनाशी का प्रयोग कम से कम किया जाए और प्रयास किया जाए कि कीट एवं रोगों का नियंत्रण जैविक तरीके से किया जाए। उप निदेशक कृषि मुकेश कुमार ने खरीफ की फसलों हेतु विभिन्न प्रजातियों के उन्नतशील बीजों, कृषि ड्रोन का महत्व, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी देते फसल अवशेष को न जलाने के बारे में बताया। कृषि वैज्ञानिक डॉ विजय कुमार विमल एवं दिव्या सिंह ने वैज्ञानिक तरीके से खेती करने तथा किचेन गार्डन के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उसके फायदे बताए l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button