जौनपुर:मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया

रिपोर्ट-शमीम
मडियाहू/जौनपुर। मडियाहूं पीजी कॉलेज मडियाहूं जौनपुर में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.बताया जाता है कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान महाविद्यालय के श्रीमती अशर्फी सभागार में आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एस. के .पाठक व उप प्राचार्य प्रोफेसर आञ्जनेय कुमार पांडेय, वरिष्ठ प्रोफेसर अजय कुमार वर्मा तथा मतदाता जागरूकता अभियान के प्रभारी डॉ जनमेजय जायसवाल ने दीप प्रज्जवलित करके किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर एस .के. पाठक ने कहा कि हर भारतीय को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए मतदान भविष्य का विधाता होता है। युवा मतदाताओं को युवा पीढ़ियों को मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए।इस अवसर पर डॉ सुजीत कुमार पटेल तथा डॉ विवेक कुमार प्रजापति ने छात्र-छात्राओं को मतदान के प्रति जागरूक किया।महाविद्यालय की छात्रा ज्योति तिवारी को मतदाता जागरूकता अभियान का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया। इस अवसर पर डॉ कुहासा रानी ने कहा कि वोट डालने का अधिकार है इसका हमें उपयोग करना चाहिए। मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना भी हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है।इस अवसर पर प्रोफेसर सुमन सिंह, डाॅ अमिताभ पाण्डेय ,डॉ दुर्गेश्वरी पांडेय, डॉ रेणुका पांडेय , वंदना दूबे डॉ शिवपूजन कुरील, डॉ चंद्र कांत रावत, डाॅ रविन्द्र कुमार तिवारी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जनमेजय जायसवाल ने किया।



