दर्शन करने आई महिला के गले से सोने की चैन चोरी करने वाली महिला को लोगों ने पकड़ा, चोरी की चैन बरामद

People caught the woman who stole the gold chain from the neck of the mother of Darshan, the stolen chain was recovered

रिपोर्ट:चन्द्रेश यादव

अतरौलिया/आजमगढ़:स्थानीय थाना क्षेत्र के सरैया रत्नावे स्थित पौहारी जी के स्थान पर सोमवार को दर्शन करने आई एक महिला के गले से सोने की चैन चोरी हो गई ,देखते ही देखते लोगों ने भीड़ में उस महिला को धर दबोचा और उसके हाथ से सोने की चैन बरामद कर ली। ततपश्चात लोगों ने उसे थाने पर लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। प्रार्थी संजय कुशवाहा पुत्र छांगुर राम मौर्य ग्राम रत्नावे थाना कप्तानगंज ,आज़मगढ़ द्वारा अतरौलिया थाने पर तहरीर देकर बताया गया कि सोमवार लगभग 9:00 सुबह पौहारी बाबा मंदिर सरैया रत्नावे में अपनी मां को दर्शन कराने आया था की भीड़ भाड़ में एक अज्ञात महिला मेरी मां के गले से सोने का चैन चुरा लिया, चुराते समय मेरी नजर उस महिला पर पड़ गई जिसमें पुरुष/ महिला तथा दर्शनाथियों की मदद से उस महिला को पकड़ लिया गया और महिलाओं द्वारा पकड़ी गई महिला की तलाशी ली गई तो चैन उसके हाथ में मिला। पुरुष /महिला दर्शनाथियों के सहयोग से उस महिला को थाने पर लाया गया जहां महिला ने अपना नाम पिंकी पत्नी बबलू निवासी रेलवे क्रॉसिंग मोहम्मदाबाद जनपद मऊ बताया। थाना अध्यक्ष अमित कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा उक्त महिला की अन्य घटनाओं में संलिप्त होने की भी जानकारी तलाशी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button