आजमगढ़:अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत
Azamgarh: Bike rider killed by unknown vehicle

गंभीरपुर/आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के इनावभार के पास सोमवार की रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बेलऊ गांव निवासी रत्नेश राय उर्फ रिंकू 40 वर्ष पुत्र सुदामा राय की मृत्यु हो गई मंगलवार की सुबह सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस शव को कब्जे मे लेकर पीएम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलऊ गांव निवासी रत्नेश राय उर्फ रिंकू 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय सुदामा राय सोमवार की रात्रि बाइक से अपने घर आ रहे थे जैसे ही उनकी बाइक गंभीरपुर मार्टिनगंज मार्ग पर इनावभार अरारा मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आगे जिससे रोड के किनारे वह लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में गिर गए। मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने जब गड्ढे एक गिरे व्यक्ति को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना पर पहुंची गंभीरपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक दो भाइयों में छोटा था मृतक की पत्नी नीरज राय व एक पुत्री व दोनों पुत्रो के साथ 5 जून को मुंबई में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दो दिन पूर्व घर से गए हैं। मृतक की माता शैला राय समेत पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।



