विश्व हिंदू परिषद ने किया बाल्मीकि जयंती आयोजन। 

 

विनय मिश्र ,जिला संवाददाता।

 

देवरिया। स्थानीय नगर में विश्व हिंदू परिषद द्वारा महर्षि वाल्मीकि की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सर्वप्रथम महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर फूल माला अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांत धर्माचार्य प्रमुख हंसराज पांडे ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा लिखी हुई रामायण बाल्मीकि रामायण कहलाई। विभाग अध्यक्ष भरत अग्रवाल ने कहा कि रामायण एक महाकाव्य है जो कि राम के जीवन के माध्यम से हमें जीने एवं सत्य पथ पर चलने के लिए प्रेरित करता है। जिला उपाध्यक्ष पूनम मिश्रा ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि रामायण के रचयिता थे उन्होंने संपूर्ण रामायण में भगवान के पावन चरित्र का विस्तार के साथ वर्णन किया। नगर अध्यक्ष डॉ एस के अग्रवाल ने कहा महर्षि वाल्मीकि अंतर्यामी थे कालखंड से पहले ही रामायण की रचना कर दी थी। दरोगा भारती ने कहा देव भाषा संस्कृत में वाल्मीकि जी ने रामायण की रचना की इसलिए उन्हें आदि कवि वाल्मीकि कहा जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हीरा मास्टर एवं संचालन जिला महामंत्री राम सिंह ने किया। कार्यक्रम के अवसर पर रंजीत कुशवाहा ,शेषनाथ मिश्र ,अभिषेक मौर्य, कमलेश सिंह, राजेश अग्रवाल, बाबूराम सिंह, अशोक कुशवाहा, राधेश्याम चौबे, विकास मिश्र, डॉक्टर एस के मद्धेशिया, दिनेश्वर ,अवध किशोर त्रिपाठी ,दीपक सिंह ,राम प्रवेश बरनवाल ,पुनीता देवी, जानकी देवी, जयंती देवी, पूनम सिंह, सुमन तिवारी सहित काफी संख्या में विश्व हिंदू परिषद के लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button