आजमगढ़:11000 वोल्ट का तार 440 वोल्ट के एल टी तार पर गिरने से लाखों रुपए के इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक सामान जले उपभोक्ताओं में छाई मायूसी
Azamgarh: As 11000 volt wire fell on LT wire of 440 volt, electrical and electronic goods worth lakhs of rupees got burnt.

आजमगढ़ बलरामपुर से बबलू राय
आजमगढ़ जनपद के विद्युत उपकेंद्र पटवध कौतुक से विद्युत सप्लाई होने वाले चांदपुर गांव में लाखों रुपए का बिजली का सामान जलकर नुकसान हो गया। बुधवार की सुबह लगभग 10:00 बजे विद्युत सप्लाई चल रही थी तभी अचानक 11000 वोल्ट का विद्युत तार टूटकर यल टी लाइन पर गिर गया जिससे घरों में चल रहे टीवी, पंखा ,कूलर फ्रिज, टुल्लू मोटर, इनवर्टर तथा एलईडी बल्ब, बोर्ड सारे इलेक्ट्रॉनिक और इलेक्ट्रिकल सामान जल गए और तार गिरे हुए स्थान पर आग लग गई। ग्राम वासियों द्वारा तत्काल इसकी सूचना विद्युत सब स्टेशन पटवध पर दी गई। सूचना मिलते ही विद्युत उपकेंद्र पटवध कौतुक के जेई हेमंत यादव के निर्देशन में विद्युत सप्लाई बंद करके लाइन मैनों द्वारा मौके पर पहुंचकर 11000 बोल्ट का टूटा हुआ विद्युत तार जोड़ने का काम किया गया। अब बिजली सप्लाई तो आ रही है लेकिन घरों में इलेक्ट्रॉनिक सामानों के काफी क्षति होने से उपभोक्ताओं में मायूसी छाई हुई है।



