किसानों को दी गई खरीफ सीजन में लगने वाले फसलों की जानकारी 

संकल्प अभियान के तहत किसानों को प्राकृतिक खेती करने पर दिया गया जोर

 

भदोही। विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत कृषि विज्ञान केंद्र बेंजवा, भारती सब्जी अनुसंधान संस्थान वाराणसी तथा जनपद के कृषि विभाग ने संयुक्त रूप से बुधवार को जिले के 9 गांवों कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां पर किसानों को खरीफ सीजन में लगने वाली फसलों की जानकारी दी गई।

इस दौरान चकसुंदरपुर, नथईपुर, उमरपुर, भिदिऊरा, पाली, कसीदहा, घाटमपुर, दुलहीपुर तथा छत्रशाहपुर में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां पर किसानों को खरीफ सीजन में लगने वाली फसलों धान, बाजारा, उड़द ,मूंग, तिल तथा सब्जी वाली फसलों की उन्नत खेती, जैविक व प्राकृतिक खेती के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं मृदा जांच, कृषि मैकेनाइजेशन, सिंचाई तकनीक, पौध सुरक्षा पर जानकारी प्रदान दी गई।डॉ.विश्वेंदु द्विवेदी ने बताया कि विकासखण्ड ज्ञानपुर के घाटमपुर, दुलहीपुर और छत्रशाहपुर में वह स्वयं, डा भुवनेश्वरी, किरण कुमार ने एकीकृत नाशीजीबी प्रबंधन और बीज उत्पादन तकनीकी के साथ किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र से रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने का आवाह्न किया। छात्रशाहपुर के कार्यक्रम में उपनिदेशक कृषि ने सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए अन्य किसानों को जुड़ने को प्रेरित किया। चकसुंदरपुर नथईपुर उमरपुर के गांव में वैज्ञानिक डॉ एन त्रिपाठी, डॉ.मोहम्मद शाहिद, डॉ.आरपी चौधरी और योगेश कुमार ने धान में लगने वाले कंडवा रोग, मृदा में उर्वरक का संतुलित प्रयोग, प्राकृतिक खेती के आयाम तथा पशुपालन समस्याओं के आधार पर जानकारी प्रदान की। भिदिऊरा, पाली, कसीदहा गांव में डॉ.बीके सिंह, डॉ.मंजूनाथ, डॉ.एके चतुर्वेदी और ताराचंद बैरवा ने उन्नतशील सब्जियों की प्रजाति तथा पोषक तत्व प्रबंधन सब्जियों में रोग सुरक्षा पर विशेष जानकारी प्रदान की।

इस मौके पर उस ग्रामसभा के प्रधान व कृषि विभाग के कर्मचारियों सहित किसान मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button