विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर गोष्ठी का हुआ आयोजन।
विनय मिश्र, जिला संवाददाता।
देवरिया।
आज विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, देवरिया के सभागार में एक विशेष परिचर्चा/गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य संरक्षण में खाद्य सुरक्षा के महत्व तथा इस दिशा में आम उपभोक्ताओं एवं खाद्य कारोबारियों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। गोष्ठी में व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई विभिन्न जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।
कार्यक्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)-II विनय कुमार सहाय, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजीव मिश्रा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव, प्रेमचंद एवं राजू पाल उपस्थित रहे। व्यापार मंडल की ओर से प्रदेश व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष शक्ति गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष आकाश मद्धेशिया ने प्रतिभाग किया।