मुंबई:मानस परिवार सेवा ट्रस्ट का स्नेह मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

रिपोर्ट/अजय उपाध्याय

मुंबई:रामचरित मानस मंडलों की राष्ट्रीय संस्था मानस परिवार सेवा ट्रस्ट का दिव्य स्नेह मिलन समारोह रविवार की शाम को दादर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर रामायण धारावाहिक से जगत को राम मय करने वाले श्री प्रेमसागर सम्मलित होने से रामभक्तो का उत्साह चरम पर पहुंच गया। हजारों रामभक्त चरण स्पर्श कर खुद को धन्य मान रहे थे श्री सागर ने मानस परिवार की तहे दिल से सराहना की। उक्त अवसर पर संस्था की वेबसाइट का विमोचन किया, श्री सागर ने अपने संबोधन में अपनी आगामी धारावाहिक कागभुशुंडि कृत रामायण की प्रथम सार्वजनिक घोषणा की जो रामनवमी पर उपलब्ध होगी, सैकड़ों मानस मंडल के साथ सामाजिक धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि संमलित हुए। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रमोदकुमार हंसराज पाण्डेय ने बताया कि अप्रैल 2023में अयोध्या में विशाल रामचरित मानस पाठ किया गया था उसी तरह आगामी 22जनवरी को सम्पूर्ण मुंबई के हर मंदिर, हर मोहल्ला में अखंड रामायण, रामधुनि, सुंदरकांड से राममय करना है , प्रमोद पाण्डेय ने अपने संबोधन में सभी दानदाता, मिडिया और संस्था के कार्यकर्ताओ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ कृपाशंकर मिश्र, रविंद्रप्रसाद पांडेय,जयप्रकाश प्रजापति, डॉक्टर सिंह, शिवकुमार सिंहसुरेंद्र तिवारी, श्यामशंकर मिश्रा,सूर्यकुमार तिवारी, पवन प्रजापति, सुभम मिश्रा, दीपक तिवारी, योगेश पाठक, सुनील तिवारी, वेंकेटेश मिश्रा, आनन्द शुक्ला, राजकुमार मिश्रा ने अथक परिश्रम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button