ट्रेन से कटकर एक 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत
A 45-year-old unidentified man died after being hit by a train

पुलिस शव शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी, शव को रखा गया मुर्दाघर के मोर्चरी में
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा मिल चौराहे के आगे चौरी रोड पर अभयनपुर के पास ट्रेन से कटकर एक अज्ञान व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया। जहां पर शव को शिनाख्त कराने के लिए रखा गया है।उक्त स्थान पर रेलवे लाइन के पास रविवार की रात एक लगभग 45 वर्षीय व्यक्ति के पड़े शव पर लोगों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसकी किसी अज्ञात ट्रेन से कटकर मौत हो गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को शिनाख्त कराएं जाने का काफी देर तक प्रयास किया। लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली। अंत में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर ज्ञानपुर में स्थित मोर्चरी हाउस के लिए भेज दिया। जहां पर शव को शिनाख्त कराएं जाने के लिए मुर्दाघर की मोर्चरी में 72 घंटे तक रखा जाएगा। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि पुलिस शव की पहचान कराएं जाने के प्रयास में लगी हुई है। 72 घंटे से पहले शव का शिनाख्त करा लिया जाएगा। शव का शिनाख्त न होने की स्थिति में पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद अंतिम संस्कार करा दिया जाएगा। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की विभिन्न साइड्स के माध्यम से फोटो व संदेश वायरल कर शव का शिनाख्त कराएं जाने का प्रयास किया जा रहा है।



