आजमगढ़:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

The accused who raped her on the pretext of marriage was arrested

रिपोर्ट: रोशन लाल

आजमगढ़ :वादिनी द्वारा एफआईआर काउण्टर सेल आजमगढ़ पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त शोएब पुत्र मंशूर साकिन देवली थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया और अब शादी से इनकार किया जा रहा है। जिसके आधार पर थाना सिधारी पर मु0अ0सं0 0289/2025 धारा 69/89 बी0एन0एस बनाम अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। इसी 10. जून को उ0नि0 युगराज सिंह मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर हाइडिल चौराहा सिधारी से मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त शोएब पुत्र मंशूर साकिन देवली थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष को समय करीब 09.00 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button