Azamgarh :किशोरी के साथ छेड़खानी करने में वांछित 01 आरोपी गिरफ्तार
किशोरी के साथ छेड़खानी करने में वांछित 01 आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
वादिनी मुकदमा द्वारा थाना रौनापार पर लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 25.10.24 को वादिनी की छोटी बहन उम्र 12 वर्ष कम्पोजिट विद्यालय मानिकपुर (महाजी देवारा) मे पढने गयी थी तभी विपक्षी प्रिंसिपल रामधारी यादव द्वारा वादी की छोटी बहन को स्कूल के आफिस में बुलाकर छेड़खानी किया जिसके संबन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 411/24 धारा 74,76 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम रामधारी यादव (प्रिंसिपल) पता अज्ञात थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 27.10.24 को उ0नि0 मधुसूदन मिश्रा मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामधारी यादव(प्रभारी प्रधानाध्यापक) पुत्र स्व0 गंगा यादव सा0 आराजी अजगरा मगर्वी थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ उम्र 60 वर्ष को बेलहिया ढाला बहद ग्राम अजगरा मगर्वी से समय करीब 08.30 बजे नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।