तड़ीपार अपराधी को नारपोली पुलिस ने किया गिरफ्तार

Narpoli police arrested the absconding criminal

हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी- नारपोली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए तड़ीपार घोषित किए गए एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। जो तड़ीपार होने के बावजूद भिवंडी शहर की सीमा में प्रवेश किया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विकास विकास मुकुंद धोत्रे के रूप में हुई है। जो साठेनगर का निवासी है।पुलिस के अनुसार आरोपी को पहले तड़ीपार घोषित किया गया था। लेकिन उसने अदालत के आदेश का उल्लंघन कर दोबारा शहर की सीमा में प्रवेश किया था। यह गिरफ्तारी ११ जून को तड़के ०४:४५ बजे की गई, जब पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली कि आरोपी भिवंडी क्षेत्र में देखा गया है। नारपोली पुलिस की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। पुलिस नाईक अब्दुल सुलतान तडवी ने यह शिकायत दर्ज कराई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को भिवंडी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। विकास धोत्रे पर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पूर्व में तड़ीपार की कार्रवाई की गई थी। पुलिस आयुक्त के आदेश के अनुसार, उसे ठाणे जिले की सीमा से बाहर रहने का निर्देश था। लेकिन आरोपी ने कानून को ठेंगा दिखाते हुए भिवंडी में दोबारा प्रवेश किया, जिससे उस पर महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम की धारा १४२ के तहत मामला दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button