Azamgarh :दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादिनी द्वारा थाने पर आकर लिखित तहरीर दिया गया कि अभियुक्त सावन कुमार पाण्डेय उर्फ आशू पुत्र विजय कुमार पाण्डेय ग्राम लोहरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री को बहला फुसुलाकर दिनांक 09.06.2025 को अपने साथ भगा ले जाया गया। आवेदिका की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 221/2025 धारा 137(2)/87 बी.एन.एस. बनाम अभियुक्त 1. सावन कुमार पाण्डेय उर्फ आशू पुत्र विजय कुमार पाण्डेय निवासी लोहरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। विवेचना के क्रम में मुकदमा उपरोक्त में धारा 65(1) बीएनएस व 5 L/6 पाक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । आज शनिवार को उ0नि0 विश्राम गुप्ता मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सावन कुमार पाण्डेय उर्फ आशू पुत्र विजय कुमार पाण्डेय निवासी लोहरा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ उम्र करीब 20 वर्ष को पकडी तिराहा बाई पास से समय करीब 11.20 बजे गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button