आजमगढ़: “गांव चलो अभियान” के तहत बीरभानपुर में भाजपा द्वारा चौपाल का आयोजन, जनसमस्याएं सुनी गईं और समाधान के निर्देश दिए गए

आजमगढ़ जनपद की मेंहनगर विधानसभा अंतर्गत रानीपुर रजमो मंडल क्षेत्र के ग्राम बीरभानपुर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत एक चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल का नेतृत्व भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक सिंह पटेल ने किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जानना तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा।चौपाल की अध्यक्षता( मंडल उपाध्यक्ष) ग्राम प्रधान अजय सिंह ने की, जबकि आयोजन में सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी, स्थानीय कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।चौपाल के दौरान भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना। समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया। इसके साथ ही भाजपा की डबल इंजन सरकार द्वारा विगत वर्षों में किए गए विकास कार्यों, जनहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों, और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं — जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि योजना आदि की विस्तृत जानकारी भी उपस्थित जनसमूह को दी गई।पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक सिंह पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार गांव, गरीब, किसान और अंतिम व्यक्ति के कल्याण हेतु समर्पित है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रत्येक गांव और पंचायत तक विकास की रोशनी पहुंचेगी और पार्टी की जनसंपर्क मुहिम के माध्यम से हर नागरिक की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।कार्यक्रम में स्थानीय जनता ने भी बड़ी संख्या में भाग लेकर सरकार के प्रति अपना विश्वास जताया और विभिन्न योजनाओं से मिले लाभों को साझा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button