65 शक्ति केंद्रों पर भाजपा ने लगाई चौपाल
कार्यक्रम में मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियों को गिनाया गया
भदोही। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा शक्ति केंद्रों पर चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को विभिन्न 65 शक्ति केंद्रों पर चौपाल का आयोजन किया गया।इस दौरान चोरी मंडल के शक्ति केंद्र कंधिया, जोल्हापुर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के जिला मिडिया प्रभारी गोवर्धन राय मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। जहां पर उनके द्वारा मोदी सरकार के 11 साल की उपलब्धियों को गिनाया और सरकार के विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में भदोही ग्रामीण मंडल, भदोही नगर मंडल, औराई मंडल, गोपीगंज मंडल, सहित अन्य मंडलों में आयोजित किए गए कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने अपनी बातों को रखा और मोदी सरकार द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी के बाद आज तक जिन सरकारों ने वह काम नहीं किया। जो केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार ने 11 साल के अंदर करके दिखा दिया।इस मौके पर निहाल सरोज, पंडित सिंह, श्याम बिहारी पटेल, राकेश गुप्ता, अशोक पाठक, राज यादव, प्रियंका जायसवाल, दीपम तिवारी, शिवलाल मौर्य अश्विनी कुमार जायसवाल, शैलेश पांडेय व ओमप्रकाश मौर्य आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।