जनपद के मनरेगा कर्मचारियों को कई माह से वेतन नहीं। कैसे मनेगी दिवाली
रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव। घोसी। मऊ
घोसी। मऊ। घोसी, बडराव ब्लॉक के साथ अन्य ब्लाको के मनरेगा कर्मचारियों का कई माह से वेतन न मिलने से उनकी दीपावली, धनतेरस मनने के आसार नजर नहीं आरहा हैं। रोजगार सेवको, एपीओ, आपरेटर आदि को अब तक अगस्त से अबतक वेतन नहीं मिला है।
घोसी ब्लॉक के एवं 84 रोजगार सेवको, 48 तकनीकी सहायक, आठ आठ एपीओ, दो लेखासहायक , चार कम्प्युटर आपरेटर के साथ जनपद के 11 एपीओ, 500 रोजगार सेवक, 36 तकनीकी सहायक, 18आपरेटर , 6 लेखा सहायक आदि को सितंबर, अक्टुबर, नवम्बर का वेतन नहीं मिलने से सभी की दीपावली, धनतेरस पर परिवार के लोग उदास रहने को बाध्य होंगे।यही नहीं वेतन आहरण की सुगबुगाहट हैं।इस सम्बन्ध में मनरेगा डीसी उपेंद्र पाठक ने बताया की मनरेगा कर्मचारियों को सितंबर से वेतन नहीं मिला है। प्रदेश सरकार को कई बार पत्र दिया गया है।