लड़की पैदा होने पर नाराज हो कर ससुराल वालों ने विवाहिता को किया प्रताड़ित,पति सहित चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
Angered by the birth of a girl, the in-laws harassed the married woman, a case has been filed against the husband and four others
हिंद एकता टाइम्स भिवंडी
रवि तिवारी
भिवंडी-भिवंडी में अजीबों गरीब माममला प्रकाश में आया आया है। पहली संतान लड़का होने के बावजूद दूसरी संतान लड़की होने पर विवाहिता को मायके से पैसे लाने के लिए मजबूर कर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में पति, सास-ससुर और देवर समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार ३६ वर्षीय विवाहिता रिजवाना शरीफ अंसारी अपने पति के साथ दीवान शाह दरगाह रोड पर रहती थी। पहले बच्चे के बाद जब उसे दूसरा बच्चा बेटी हुई तो उसके पति शरीफ रसूल अहमद अंसारी उम्र ४२ वर्ष, सास, ससुर और देवर ने मिलकर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद चारों ने विवाहिता पर मायके से पैसे लाने का दबाव बनाया। विवाहिता ने जब पैसे लाने से मना किया तो चारों ने उसके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की और उसे व उसके बच्चों को घर खर्च के लिए पैसे नहीं दिए और उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर भिवंडी शहर पुलिस स्टेशन में चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है।