फारवर्ड ब्लॉक का प्रतिनिधिमंडल मिला डीएम से
ज्ञानपुर,भदोही। ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव के नेतृत्व में मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मुलाकात की। जहां पर उनके द्वारा पार्टी की राज्य कार्यकारिणी सदस्य की सुरक्षा के संबंध में डीएम को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि भदोही कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव की निवासिनी रामगेना देवी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी की सदस्य हैं। कुछ दबंग किस्म के लोगों की शह पर अराजकतत्व उनको परेशान कर रहे हैं। रामगेना देवी का परिवार अराजकतत्वों के कारण डरा व सहमा हुआ है। ऐसे में उन्होंने पार्टी के राज्य कार्यकारिणी की सदस्य रामगेना देवी की सुरक्षा किए जाने की गुहार लगाई गई।
इस मौके पर पार्टी के जिला महासचिव रामजीत यादव, केशव प्रसाद, रामगेना देवी, गुड्डी बनवासी व महेंद्र बनवासी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहें।
चित्र परिचय: डीएम से मिलकर बाहर निकलते फारवर्ड ब्लॉक के कार्यकर्ता।