Azamgarh :गैर-इरादतन हत्या के प्रयास में वांछित 01 आरोपी गिरफ्तार

गैर-इरादतन हत्या के प्रयास में वांछित 01 आरोपी गिरफ्तार

रिपोर्टर राकेश श्रीवास्तव
दिनांक 08.10.24 को वादिनी निर्मला देवी पत्नी देवनाथ यादव ग्राम ढढनी थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना तहबरपुर पर लिखित तहरीर दिया कि विपक्षी 1. श्रीनाथ यादव पुत्र किशुन यादव 2. हिमांशु यादव पुत्र श्रीनाथ यादव 3. सुमन यादव पत्नी श्रीनाथ यादव निवासी ग्राम ढढ़नी थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ द्वारा पैसे के लेन देन के विवाद को लेकर वादिनी के देवर अमरनाथ यादव पुत्र श्री किशुन यादव तथा देवरान सवित्री पत्नी श्री अमरनाथ यादव को गाली गुप्ता देते हुए लाठी डण्डा व ईट पत्थर से मारा पीटा , मारपीट के दौरान अमरनाथ यादव को गम्भीर चोट लग जाने के कारण मौके पर बेहोश हो गया तथा विपक्षी द्वारा जाने से मारने की धमकी दिया गया जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 213/2024 धारा 110,115(2),351(3),352 बीएनएस बनाम 1. श्रीनाथ यादव पुत्र किशुन यादव 2. हिमांशु यादव पुत्र श्रीनाथ यादव 3. सुमन यादव पत्नी श्रीनाथ यादव निवासी ग्राम ढढ़नी थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ के पंजीकृत किया गया।
आज दिनांक 10.10.24 उ0नि0 लोकेशमणि त्रिपाठी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त श्रीनाथ पुत्र स्व किशुन सा0 ढ़ढ़नी थाना तहबरपुर आजमगढ़ उम्र करीब 42 वर्ष को उसके घर से समय करीब 13.10 बजे नियमानुसार पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया
1. मु0अ0सं0 0059/2022 धारा 307/458 भादवि थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़
2. मु0अ0सं0 131/2015 धारा 147/323/504/506 भादवि थाना तहबरपुर जनपद आजमगढ़ के तहत  उ0नि0 लोकेश मणि त्रिपाठी, हे0का0 बब्बन यादव, का0 राकेश कुमार तहबरपुर जनपद आजमगढ़ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया

Related Articles

Back to top button