Azamgarh :दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़ ब्यूरो चीफ राकेश श्रीवास्तव
वादिनी थाना मेहनगर जनपद आजमगढ की मूल निवासी है दिनांक 18/04/25 समय करीब 12.30 बजे दिन मे वादिनी की लडकी उम्र 17 वर्ष विसहम बाजार मे कपडा सिलवाने गई थी विपक्षी अनुराग कुमार पुत्र सूरज राम वादिनी की लड़की के साथ उसका हाथ पकडकर छेड़खानी करने पर वादिनी की लडकी शोर मचाया जिससे गाँव के कुछ लोग आ गये तब अनुराग कुमार मौके से भाग गया, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 269/2025 धारा 74 बीएनएस व 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम अनुराग कुमार पुत्र सूरज राम ग्राम विषहम थाना मेंहनगर आजमगढ के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना प्रचलित है। विवेचना के दौरान मुकदमा उपरोक्त में धारा 74 बीएनएस व 7/8 पाक्सों एक्ट को धारा 64 बीएनएस व ¾ पाक्सों एक्ट में तरमीम किया गया।
आज बुधवार को उ0नि0 आदिल खाँ मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त अनुराग कुमार पुत्र सूरज राम सा0 बिषहम थाना मेहनगर जनपद आजमगढ को समय 09.00 बजे जाफरपुर थाना मेंहनगर आजमगढ़ से पुलिस हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button