मऊ:एसडीएम सुमित कुमार सिंह ने किया खतौनी कक्ष का निरीक्षण

[responsivevoice_button rate="1" pitch="1.0" volume="0.9" voice="Hindi Female" buttontext="Listen This News"]

घोसी तहसील स्थित खतौनी कक्ष का निरीक्षण करते एसडीएम सुमित कुमार सिंह एवं तहसीलदार डा धर्मेंद्र पाण्डेय।

रिपोर्ट:अशोक श्रीवास्तव

घोसी/मऊ:उपजिलाधिकारी सुमित कुमार सिंह ने बुधवार को तहसीलदार धर्मेंद्र पाण्डेय के साथ तहसील स्थित खतौनी कार्यालय का निरीक्षण कर रियल टाइम खतौनी,अंश निर्धारण की जानकारी प्राप्त करने के साथ आवश्यक निर्देश दिया।साथ ही हाईस्पीड इंटरनेट की व्यवस्था का भी निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी सुमित कुमार सिंह, तहसीलदार डा धर्मेंद्र पाण्डेय के साथ खतौनीकम्प्यूटर कक्ष पहुंच कर अंश निर्धारण, रियल टाइम खतौनी फीडिंग,विभिन्न विभागों से प्राप्त पत्रों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी लिया।रजिस्ट्रार कानूनगो द्वारा बताया गया कि तहसील क्षेत्र के 332 गांवो का रियल टाइम खतौनी की फीडिंग हो गयी है।16 गांवो की फीडिंग चल रही है।जो जल्द पूरा हो जाएगी।30 गांवो का अंश निर्धारण का कार्य चल रहा है।जिसमे सम्बंधित खातो के बैनामा,वरासत से आये लोगो के नाम दर्ज करने के साथ लगान की फीडिंग हो रही है।एसडीएम सुमित कुमार सिंह ने सीएम पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया।इंटरनेट स्पीड कम होने की शिकायत पर सम्बंधित को हाईस्पीड इंटरनेट कनेक्शन लेने का भी निर्देश दिया।तहसीलदार डा धर्मेंद्र पाण्डेय ने विभिन्न विभागों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जानकारी लेने के साथ आवश्यक कार्यवाही का निर्देश दिया।इस अवसर पर तहसीलदार डा धर्मेंद्र पाण्डेय, रजिस्ट्रार कानूनगो जितेन्द्र सिंह, मनोज यादव,रीतेश सिंह,रीडर आशीष कुमार, अंगद,राजेंद्र चौरासिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button